Explore

Search

October 14, 2026 4:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या

अंबिकापुर. पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोयदा में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।12 अक्टूबर दिन सोमवार की रात करीब 8:30 बजे साले ने अपने ही जीजा पर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सोयदा में सोमवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर साले और जीजा दोन्दू राम बसोर पिता टीबल के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपी साले ने अपने जीजा पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में जीजा की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर