Explore

Search

October 8, 2026 4:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत

सूरजपुर। जिले के चेन्द्रा चौकी क्षेत्र के पलमा गांव से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बकरे की चमड़ी (छलरी) की बनाई गई सब्जी घर पर नहीं मिलने से नाराज पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पलमा गांव निवासी 32 वर्षीय रिंकू पैकरा ने अपने घर में बकरे की चमड़ी (छलरी) की सब्जी बनाई थी। बताया जा रहा है कि वह सब्जी का कुछ हिस्सा अपने लिए बचाकर गांव में एक परिचित को देने के लिए घर से बाहर गया था।

जब रिंकू वापस घर लौटा तो उसके लिए रखी गई बकरे की चमड़ी की सब्जी घर पर नहीं मिली। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में रिंकू ने अपनी पत्नी राजकुमारी पैकरा से विवाद किया और गुस्से में लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजकुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चेन्द्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर