Explore

Search

October 9, 2026 3:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

लखनपुर/5 किलो 880 ग्राम अवैध गांजा बरामद, कीमत करीब 68 हजार रुपये; एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लखनपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिथलेश राजवाड़े के कब्जे से करीब 5 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 68 हजार 160 रुपये बताई गई है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोरता-गणेशपुर मार्ग में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैग लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 7-8 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे गोरता-गणेशपुर के मध्य संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DZ 7547 पर पकड़ा।

पुलिस टीम ने संदिग्ध से पूछताछ करने के बाद उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से छह पैकेटों में कुल 5 किलो 880 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने लाया गया। लखनपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध दर्ज करते हुए विधिवत आरोपी मिथिलेश राजवाड़े पिता शिवलाल राजवाड़े, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गोरता, थाना लखनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संपत पोटाई ,प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह पीतांबर सिंह, आरक्षक, दशरथ राजवाड़े, रामकुमार यादव, सहित अन्य स्टॉप सक्रिय रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर