Explore

Search

August 30, 2026 10:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

नवागढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव सेवा शुरू, पहले प्रसव में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

अंबिकापुर. कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा की पहल पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़, अंबिकापुर में अब सुरक्षित प्रसव की सुविधा शुरू कर दी गई है. स्वास्थ्य केंद्र में 29 अगस्त को पहली बार सुरक्षित प्रसव कराया गया. इस दौरान जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं.

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया अग्रवाल एवं स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की निगरानी में पहला प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न कराया गया. प्रसव के बाद डॉ. जया अग्रवाल ने जच्चा और बच्चे की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें दोनों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ पाई गई.

स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा शुरू होने से नवागढ़ एवं आसपास के शहरी क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इससे गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को प्रसव के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का लाभ मिलेगा.

पहले सुरक्षित प्रसव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई. इस अवसर पर सुपरवाइजर अनिल पाण्डेय, स्टाफ नर्स, समस्त मैदानी कर्मचारी, सेक्टर एमटी एवं मितानिन का विशेष सहयोग रहा

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. स्थानीय स्तर पर प्रसव सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर