अंबिकापुर. आंगनबाड़ी सहायिका के दो पदों पर नियुक्ति नहीं करने पात्र आवेदिका ने परियोजना अधिकारी पर लगाया आरोप,जनदर्शन में हुई शिकायत.
दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका पदों की नियुक्ति निकालने के बाद दो पदों पर नियुक्ति नहीं किए जाने के मामले में आवेदिका ने परियोजना अधिकारी पर नियुक्ति नहीं किए जाने का आरोप लगाया है ,जिसे लेकर वह कलेक्टर के दर्शन में शिकायत कर नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है. इधर परियोजना अधिकारी ने नियमों का हवाला देकर आंगनबाड़ी सहायिका के दो पदों पर नियुक्ति नहीं की है. मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम आंधला का है,महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा अगस्त माह 2024 में लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला के पनिका पारा, इमली गड़ीपारा और मुड़ापारा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिकाओं की रिक्त पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया था. इन चार स्थानो में तीसरे नंबर पर पात्र सूची में पूजा सिंह थी परंतु परियोजना अधिकारी ने दो आंगनबाड़ी केंद्र मुड़ा पारा और गढ़ी पारा में नियुक्ति कर दिया और पनिका पारा और इमली पारा में नियुक्ति नहीं की गई. आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के दो पदों में नियुक्ति नहीं होने पर पूजा सिंह के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में शिकायत किया गया परंतु किसी भी प्रकार का जानकारी आवेदिका को नहीं दिया गया, वर्ष 2025 में परियोजना अधिकारी के द्वारा पुनः पनिका पारा और इमली पारा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया, जिसे लेकर आवेदिका पूजा सिंह के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत की गई.
वही चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्ति हेतु पात्र आवेदको ने किया था आवेदन ग्राम अंधेला के चार आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं पद हेतु नियुक्ति को लेकर चारों पात्र आवेदकों, चारों आंगनवाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के रिक्त पद हेतु आवेदन किया था, परंतु नियम का हवाला देकर परियोजना अधिकारी के द्वारा दो की नियुक्ति की गई और दो को रिक्त छोड़ दिया गया, आवेदिकाओं द्वारा जवाब मांगने पर संतोषप्रद जवाब भी नहीं दिया गया.
इस संबंध में परियोजना अधिकारी असीम शुक्ला से बात करने पर उनके द्वारा कहा कि चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रथम और दूसरे स्थान वाले को नियुक्ति की गई है, नियम में नहीं होने के कारण तीसरे और चौथे पात्र की नियुक्ति नहीं की गई. उन्होंने इस संबंध उच्च अधिकारियों से बात करने कहा है.




2 thoughts on “आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिकाओं के पद पर घमासान मचा..आवेदिका ने जनदर्शन में की शिकायत,क्या है सही नियम..?”
why not try this out magazin online md https://internet-magazin.pages.dev/
A structured content plan can benefit from suitable research resources. Explore ahrefs group buy at https://groupbuyseotools.link.