Explore

Search

October 31, 2026 4:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को शोक की लहर दौड़ गई। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे कोर्सेवाड़ा का इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने पहली बार वर्ष 2008 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25,263 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद वे सक्रिय राजनीति में आए थे। वे शिक्षक और व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हुए। उनके निधन से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ दुर्ग-भिलाई और पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के लोकप्रिय चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले कोर्सेवाड़ा के निधन पर राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अनुभवी नेता की कमी महसूस की जा रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर