अंबिकापुर. मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘मोंथा’ के प्रभाव को देखते हुए सरगुजा जिले में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन विद्यालयों में रहेगा अवकाश
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सरगुजा जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को एक दिन का अवकाश रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर जारी किया गया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि
मौसम खराब होने की आशंका के बीच तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश से विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। विद्यालय आने-जाने के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और जिले के सभी विद्यालयों को इसकी सूचना देते हुए आवश्यक पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर बाँधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
October 17, 2026
7:40 pm
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am
बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
October 8, 2026
8:44 pm
बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत
October 7, 2026
8:57 pm
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सरगुजा जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित



