Explore

Search

October 27, 2026 3:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्मृति ईरानी पर सिंहदेव का सियासी वार! छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात..?

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सोमवार को अंबिकापुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया। कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर बुलाई गई इस प्रेस वार्ता में सिंहदेव ने स्मृति ईरानी के स्वागत में लगे होर्डिंग्स और फूलमालाओं से दूरी बनाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी।

सिंहदेव ने कहा, “लगता है स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ना चाहती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि स्मृति ईरानी को दो राज्यों का प्रभार दिए जाने के बावजूद महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सिंहदेव बोले, “मैं स्मृति ईरानी से शक्कर का भाव पूछना चाहता हूं। शक्कर लगातार महंगा हो रहा है।”
पूर्व डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि स्मृति ईरानी द्वारा क्या किया जा रहा है, यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, “यह उनकी पार्टी का मामला है, वो अपना काम कर रहे हैं।

”सिंहदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में महंगाई और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विपक्ष सक्रिय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस पर लगे आरोपों का भी जवाब देते हुए अपनी बात रखी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर