Explore

Search

October 9, 2026 4:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, संयुक्त रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर/ इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के प्रथम चरण अंतर्गत गठबंधन की संयुक्त रैली आज पूर्ण हुई। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के प्रथम चरण में आज 8 अक्टूबर को लोकतंत्र सरगुजा जिले में गठबंधन के दल कांग्रेस, सीपीएम और सीपीआई ने संयुक्त रैली निकाली। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ हुई रैली विवेकानंद चौक पर आमसभा में तब्दील हुई। इस सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वोट चोरी जैसे कारनामे से देश की संवैधानिक व्यवस्था नष्ट हो रही है। यह अपराध ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं जिनको उनके कर्मों की सजा मिलेगी। ज्ञानेश पर लगे आरोप के बचाव में भाजपा का सामने आना इशारा करता है कि दाल में सब काला है। निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटा गिरफ्तार करना चाहिए। वोट चोरी के इस आपराधिक काम को संरक्षण देने वाले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के सबसे बड़े अपराधी हैं।

सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के कामरेड चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि देश में सरकार बनाने वाले निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को भाजपा के संरक्षण में समाप्त कर दिया गया है। वोट चोरी के माध्यम से देश मे असंवैधानिक सरकार काम कर रही है और वो लगातार वोट चोरी कर राज्यों में असंवैधानिक सरकार बना रही है। इस काम मे उनका सहयोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। सीपीआई के प्रतिनिधि कामरेड अनिल द्विवेदी ने देश की मौजूदा चुनाव प्रणाली को इलेक्टोरल आटोक्रेसी स्थापित करने वाला तंत्र बतलाया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि Sir के नाम पर देश के 13 करोड़ मतदाताओं का नाम काटने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा संरक्षण दे रही है। ज्ञानेश की चोरी को संरक्षण देने वाले उनसे बड़े चोर हैं। विवेकानंद चौक पर आमसभा के उपरांत रैली गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। गांधी चौक पर रैली ने वयस्क मताधिकार पर संविधान के 326 वे अनुच्छेद का पाठ किया एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।इस संयुक्त रैली में बड़ी संख्या में तीनों दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

6 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के सांसदों के चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने काला दिवास मनाया। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काला दिवस के बैनर पोस्टर लेकर एवं काला फीता बांधकर शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के मुखबीर संघ परिवार के लोग वही आचरण कर रहे हैं जो इनके मालिक अंग्रेज देश की जनता के साथ करते थे। कांग्रेस न डरेगी, न रुकेगी। हमने गोरे अंग्रेजों को भी खदेड़ा है और अब उनके मुखबिरों को भी खदेड़ देंगे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर