अंबिकापुर। सीतापुर-पत्थलगांव मुख्य मार्ग NH-43 की जर्जर और बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर फंस गए।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लंबे समय से NH-43 की सड़क खराब स्थिति में है। बारिश के कारण सड़क की हालत और अधिक खराब हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चक्काजाम के दौरान सड़क निर्माण एवं मरम्मत को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन में कहा गया है कि बारिश के कारण सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य प्रभावित हुआ है। बारिश समाप्त होने के पश्चात एक माह के भीतर सड़क के नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।
लिखित आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि तय समयसीमा में सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम
मौके पर दिए गए लिखित पत्र में सड़क की खराब स्थिति को स्वीकार करते हुए बारिश समाप्त होने के बाद एक माह के भीतर सड़क नवीनीकरण का कार्य कराए जाने की बात कही गई है। इसी आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़
दर्रीपारा मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
August 30, 2026
9:01 pm
NH-130 के किनारे नाली में मिला 4.76 किलो गांजा पुलिस जप्त कर कारवाई में जुटी
August 28, 2026
9:22 pm
14 वर्षीय नाबालिग की मौत पर उठे गंभीर सवाल
August 24, 2026
9:05 pm
सरपंच की बाइक को अज्ञात चोरों ने किया पार
August 11, 2026
9:23 pm
NH-43 की बदहाल सड़क को लेकर सीतापुर में कांग्रेस का चक्काजाम, पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन



