Explore

Search

September 3, 2026 11:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में बाहरी संदिग्धों पर रोक की मांग, पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर

बलरामपुर – प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के दौरान बाहरी व्यक्तियों की कथित गतिविधियों पर रोक लगाने और जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 30 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों के चयन के लिए सदस्यता एवं मतदान प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के सरगुजा संभाग प्रभारी मोहम्मद आरिफ नवाज ने 24 अगस्त को राजीव भवन, बलरामपुर में प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए थे। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से मतदान कराने पर रोक तथा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशव दीपक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी राहुल ने बताया कि

सरगुजा संभाग प्रभारी के निर्देशों के बावजूद प्रदेश से बाहर के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा युवाओं से संपर्क कर मतदान के नाम पर ओटीपी मांगे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिससे चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर सवाल उठ रहें हैं ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, ओटीपी अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी मांगने वालों की गतिविधियों की जांच करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए राहुल ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को लक्षित करना नहीं, बल्कि युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराना तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर