Explore

Search

August 28, 2026 11:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

छात्राओं और ब्रह्म कुमारी दीदियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

लखनपुर/पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्राओं और ब्रह्म कुमारी दीदियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

थाना प्रभारी ने छात्रों को डायरी और पेन उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की दी बधाई।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लखनपुर की छात्राओं एवं ब्रह्म कुमारी दीदियों ने 27 अगस्त दिन गुरुवार को लखनपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया और उनकी सुरक्षा एवं सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान थाना प्रभारी संपत्त पोटाई ने उपहार स्वरूप डायरी और पेन छात्राओं को भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में आत्मीयता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज की बेटियों और बहनों का स्नेह व विश्वास पुलिस के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान शिक्षिका भगवती सिंह साक्षी तिवारी सहित विद्यालय की छात्राएं ब्रह्म कुमारी दीदीया मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर