Explore

Search

August 21, 2026 10:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जोरी में छात्राओं के हाथों में पहुंची साइकिल, स्कूल आने-जाने की राह हुई आसान

सरगुजा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरी में बुधवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और दूर-दराज से स्कूल आने वाली छात्राओं की परेशानी कम करना है। उन्होंने कहा कि आवागमन की सुविधा मिलने से छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने में मदद मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने छात्राओं से पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर आगे बढ़ने की अपील की।
साइकिल वितरण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होंने संतोष जताया तथा स्कूल स्टाफ के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी हीरा सिंह, उप सरपंच धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य पन्नालाल पटेल, व्याख्याता ब्रजेश कुमार शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। छात्राओं ने साइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए इसे स्कूल आने-जाने में उपयोगी बताया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर