बोदरी. नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को मिलकर अपना योगदान देना चाहिए। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई और स्वल्पाहार का वितरण किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, सभापति विजय वर्मा सहित पार्षद, एल्डरमैन, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। सीएमओ प्रदीप मिश्रा, उपअभियंता रश्मि देवांगन, लेखपाल राधेश्याम यादव सहित नगर पालिका का पूरा अमला कार्यक्रम में शामिल हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पूरे बोदरी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।
लेटेस्ट न्यूज़
खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,परिवार में पसरा मातम
August 4, 2026
8:19 pm
मानवता शर्मसार : 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चांदमल यदु गिरफ्तार
July 29, 2026
10:28 pm



