Explore

Search

August 11, 2026 5:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शक्तिकेंद्रों को वितरित किए गए तिरंगा झंडे, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

अम्बिकापुर. भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर समलाया मंडल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समलाया मंडल के प्रत्येक शक्तिकेंद्र को तिरंगा झंडों के बंडल वितरित किए गए, जिन्हें बूथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से घर-घर पहुंचाकर तिरंगा फहराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ता इसे अभियान के रूप में लेकर प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाएं।

भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना है। कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ते हुए तिरंगा यात्रा को भी व्यापक और सफल बनाएं।

मंडल प्रभारी डॉ. अंबिकेश केशरी ने कहा कि प्रत्येक शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक अभियान की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित की जाए। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें तथा तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने समलाया मंडल के सभी पार्षद, छाया पार्षद, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 सहित सभी कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और तिरंगा यात्रा को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय सोनी ने किया तथा सर्वेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुणा सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अवधेश सोनकर, अभिषेक सिंह देव, अजय सोनी, सर्वेश तिवारी, श्रीमती शालिनी सिंह, शैलेंद्र शर्मा, आलोक दास सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर