Explore

Search

September 13, 2026 12:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मानवता शर्मसार : 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चांदमल यदु गिरफ्तार

युवा पत्रकार देशबन्धु नेताम 

गरियाबंद जिले के देवभोग झाखरपारा और आसपास के क्षेत्रों को झकझोर कर रख देने वाले एक दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी चांदमल यदु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक 13 वर्षीय मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और इंसानियत को शर्मसार करने का गंभीर आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चांदमल यदु ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। वारदात के बाद पीड़ित मासूम काफी डरी-सहमी हुई थी। जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई, तब परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने बिना किसी देरी के स्थानीय पुलिस स्टेशन देवभोग पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और पोक्सो (POCSO) एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चांदमल यदु को हिरासत में ले लिया। स्थानीय देवभोग पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय एवं मानसिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस जघन्य अपराध की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और ऐसे दरिंदों में कानून का खौफ पैदा हो सके।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर