लखनपुर/ लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा ग्यारवीं के छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल ड्रेस में घर से स्कूल जाने लखनपुर के लिए निकली इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने लापता छात्रा की खोजबीन की गई इसके बाद परिजनों ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 वर्ष 9 माह की कक्षा 11वीं की छात्रा जो 18 जुलाई की सुबह 9:00 बजे घर से स्कूल ड्रेस पहन कर स्कूल जाने के लिए निकली शाम को घर नहीं आने पर परिजनों ने छात्रा के मोबाइल पर संपर्क किया इस दौरान छात्रा ने बताया कि वह अपने सहेली के घर ग्राम बंधा में है। दुबारा फोन से संपर्क करने पर मोबाइल बंद था। परिजन दूसरे दिन सुबह लापता छात्रा के सहेली के घर पहुंचे जहां उसने बताया कि छात्र यहां नहीं आई है इसके बाद वह स्कूल पहुंचे शिक्षकों से जानकारी मिली कि छात्रा स्कूल ही नहीं आई है। परिजनों ने आसपास गांव और रिश्तेदारों में छात्र की पताशाजी की परंतु कुछ पता नहीं चला। 10 दिनों के बाद परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर छात्रा को अपने साथ ले जाने की शंका जाहिर करते हुए लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस धारा 137(2) BNS के तहत अपराध पंचायत करते हुए लापता छात्रा की खोजबीन में जुटी है।
लेटेस्ट न्यूज़
8 मवेशियों को ले जाने की कोशिश नाकाम, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
September 6, 2026
2:06 pm
हाथी के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, खाट के सहारे जंगल से निकाला गया
September 2, 2026
8:40 pm
दर्रीपारा मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
August 30, 2026
9:01 pm
NH-130 के किनारे नाली में मिला 4.76 किलो गांजा पुलिस जप्त कर कारवाई में जुटी
August 28, 2026
9:22 pm



