Explore

Search

July 30, 2026 3:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

1 करोड़ के गहनों की उठाईगिरी पर कांग्रेस ने उठाई आवाज, जिलाध्यक्ष ने एसपी को लिखा पत्र

सरगुजा. सीतापुर के काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स में 26 जुलाई को 1 करोड़ के गहनों की उठाईगिरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पत्र प्रेषित इस मामले में शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यवसायी को राहत दिलाने की मांग की है। घटना दिनांक को सुबह 11 बजे जब इस दुकान के संचालक अरुण देव सोनी अपनी दुकान का शटर खोल रहे थे उसी दौरान ज्वेलरी से भरे थैले को अज्ञात चोर जिनकी संख्या 4 बतलाई जा रही है ने सफाई से इन गहनों से भरे थैले को पार कर दिया। सरगुजा जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सोनी ने इस घटना से कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अवगत कराते हुए उनसे इस मामले में पहल का निवेदन किया था। जिसपर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एस पी सरगुजा को पत्र लिखा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि गहनों का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी पहले से ही खराब पुलिसिंग और चोरी की आशंका के कारण प्रतिदिन अपने दुकानों से मूल्यवान आभूषणों को अपने घर लाते और व्यवसाय की अवधि में अपने दुकान पर ले जाते रहे हैं। इस घटना के बाद तो बीच रास्ते में व्यवसायी के अधिपत्य से गहनों के उठाईगिरी ओर लूट की आशंका बढ़ जाती है। इस घटना के आरोपियों को शीघ्रता से पकड़ने और पीड़ित व्यवसायों को तत्काल राहत दिए जाने के अतिरिक्त सरकार और पुलिस विभाग के समक्ष व्यवसायियों में ठोस कार्यवाही के माध्यम से विश्वास बहाल ला प्रयास किया जाना चाहिए था।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर