Explore

Search

July 30, 2026 3:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कंगना राणावत के विरोध में महिला कांग्रेस का पुतला दहन

सरगुजा. बलात्कारियों का स्वागत करने वाले व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री नियुक्त करने और GEN-Z युवतियों पर कंगना राणावत की अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज महिला कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने घड़ी चौक पर किया। गुजरात दंगों के दौरान गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामुहिक बलात्कार करने वाले और उसके परिजनों की हत्या करने वाले अपराधियों की जब 2022 में रिहाई हुई थी तब नये नवेले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने फूलमालाओं से इन अपराधियों का स्वागत किया था। उधर छात्र आंदोलन से जुड़ी GEN-Z युवतियों को भाजपा सांसद कंगना राणावत ने गटर कह संबोधित किया है। ऐसे स्याह अतीत वाले व्यक्ति को शिक्षा मंत्रालय जैसा संवेदनशील विभाग और भाजपा के अमर्यादित बोली वाली सांसद के विरोध में महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर आज अम्बिकापुर में भी पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि GEN-Z की भाषा पर सवाल उठाने वाले भाजपाई वही काट रहे हैं जो उन्होंने पिछले 12 साल में बोया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में आने के बाद स्वयं मोदीजी सहित भाजपा के छोटे-बड़े नेता, सोसल मीडिया पर मौजूद समर्थकों ने विरोधियों के लिए जिस भाषा शैली का इस्तेमाल किया उसी में पलटवार हो रहा है। हालांकि सार्वजनिक जीवन में ऐसे संवाद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरगुजा जिला महिला कांग्रेस शहर की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मांग की कि उन्हें अपने अतीत के उस काले कारनामे के लिए माफी मांगनी चाहिए जिसमें उन्होंने बलात्कार के आरोपियों का स्वागत किया था। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सांसद कंगना राणावत को मानसिक दरिद्र बतलाते हुए कहा कि कंगना या तो इस्तीफा दे या भाजपा ऐसे मानसिक रूप से बीमार अपने सांसद का इस्तीफा ले ले। पुतला दहन के दौरान मधु दीक्षित, संध्या रवानी गीता प्रजापति, मालती सिंह, जेनेबिब कुजूर, मेघा, खांडेकर रूही गजाला, गीता रजक, नुजहत फातिमा, चंचला सैंडिल, उर्मिला कुशवाहा, सरला राय, उर्मिला विश्वास, पूर्णम सिंह, शालिनी नंदा, ममता सिंह, रजनी महंत, साधना कश्यप, अनिता सिंह, कुलवंत कौर सोज, श्याम बाई, पिंकी, निषाद अंजुम, प्रतिमा सोनी, अनुराध सिंह, रेनी कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के प्रमुख एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर