Explore

Search

September 13, 2026 10:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

मलेरिया रोकथाम के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक

बिलासपुर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगाँव में आज मलेरिया जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण कर मलेरिया से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मलेरिया से बचाव संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को मच्छरों से सुरक्षा के लिए मलेरिया रोधी क्रीम का उपयोग करने, शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले कपड़े पहनने, घर एवं आसपास पानी का जमाव नहीं होने देने तथा बुखार आने पर बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता शोभा राम पालके, गीता पांडेय,पूनम सिंह, हेमन्त अनंत, लीला राम खुटे तथा क्रीड़ा अधिकारी रंजीत खुटे सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर बचाव और उपचार के लिए प्रेरित करना था।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर