Explore

Search

July 28, 2026 12:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो चाकू की नोक पर लूट, सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा

बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगकर राहगीर से चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और लूटी गई ₹500 की नगदी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी सीपत निवासी 23 वर्षीय देवेन्द्र गुप्ता 26 जुलाई की सुबह रैपिडो से ग्राहक को टिकरापारा छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान शिव टॉकीज चौक के पास रहने वाले राहुल गोस्वामी ने उनका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी जेब से ₹500 नगद तथा आधार कार्ड लूटकर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल गोस्वामी (24) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और लूटी गई नगदी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर