Explore

Search

September 11, 2026 7:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बारिश में भी नहीं थमेगी यातायात व्यवस्था: बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने 130 से अधिक जवानों को दिए पारदर्शी रेनकोट, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा को और व्यवस्थित एवं मुस्तैदी से संचालित की जा रही है वर्तमान में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर और सशक्त एवं मुस्तैदी पूर्ण ड्यूटी के लिए तैयार की गई है ताकि प्रकृति की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी यातायात पुलिस के जवान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी तरह से संसाधनों ले लेश होकर गंभीरता के साथ बिना किसी बाधा के भारी बरसात में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें और आम नागरिकों को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित कर पाए।इसी को दृष्टिगत रखते हुए एस एसपी रजनेश सिंह के द्वारा यातायात में तैनात 130 से अधिक यातायात के जवानों को उच्च गुणवत्ता की रेनकोट वितरण की गई है ताकि बरसात के दौरान बदलते मौसम के अनुरूप तत्काल ही वे बरसात से बचाव हेतु रेंटकोट को धारण कर अपने ड्यूटी का निर्वहन करते हुए आम नागरिकों को बारिस से संबंधित किसी भी प्रकार की आवागमन से संबंधित बाधाओं पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कर सकें।

विदित हो कि बारिश के कारण शहर के कई निम्न तल वाले क्षेत्र में पानी भराव की स्थिति के कारण शहर के कई मार्गों में आवागमन व्यवधान व यातायात दबाव की स्थिति निर्मित होती है तथा डुबान क्षेत्र में कई प्रकार के जोखीम भी होती है जिसमें जल भराव के कारण मुख्य तल दिखाई नहीं देने से सड़क दुर्घटना का कारण भी बन सकता है साथ ही ऐसे क्षेत्र में वाहन चालकों के द्वारा संयम और धैर्य का परिचय ना देते हुए जल्दी बाजी, व्यग्रता और लापरवाही पूर्वक वाहन चालन के कारण अप्रिय स्थिति निर्मित होने की संभावना बने रहती है।अतः ऐसे सभी क्षेत्रों पर हमारे यातायात के जवान समान टर्न आउट में बारिश होने की स्थिति में ट्रांसपेरेंट रेनकोट धारण कर यातायात प्रबंधन व्यवस्था संभालेंगे। ट्रांसपेरेंट टर्न आउट होने के कारण यातायात जवानों को दूर से ही ड्यूटी के दौरान पहचान सुनिश्चित की जा सकती है साथ ही समस्त नागरिकों से अपील है कि अत्यधिक बारिश या दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने की स्थिति में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे हैं निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य वाहन चालकों के लिए भी सुरक्षित आवागमन का वातावरण सुनिश्चित करने में सभी नागरिक, नागरिक जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए सरल सुगम सुव्यस्थित सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन में सहयोग प्रदान करें।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर