Explore

Search

July 22, 2026 1:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद, एक किन्नर की संदिग्ध मौत; गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में सोमवार देर रात किन्नर समुदाय की एक पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तन्नू किन्नर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद तन्नू किन्नर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था और गले पर निशान पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग सिम्स अस्पताल पहुंच गए। मृतक के साथियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल सकरी थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। तब तक इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर