Explore

Search

September 5, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

देवरीखुर्द हत्याकांड…फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग…पीड़ित परिवार ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर– देवरीखुर्द निवासी ईश्वर गोंड़ हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और आजाद युवा संगठन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या में 6-7 से अधिक लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने अनिल शर्मा और संतोष पासवान समेत अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि घटना के 52-53 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रतियां नहीं मिली हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए उसे तत्काल सुरक्षित रखने की मांग की गई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर