Explore

Search

September 5, 2026 1:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश में नदी नाले उफान पर,पुल डूबने से 5 गांवों का NH-43 से संपर्क टूटा

सरगुजा: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बतौली ब्लॉक की माननदी उफान पर है। नदीपारा-मंगारी स्थित पुलिया तेज बहाव में पूरी तरह डूब गई है, जिससे वीरिमकेला, महेशपुर, नकना, बटईकेला और सरमना गांवों का राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से संपर्क टूट गया है।

हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। पुलिया में न रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी संकेतक, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीण वर्षों से यहां पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। फिलहाल बारिश रुकने और नदी का जलस्तर घटने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सकेगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर