Explore

Search

July 21, 2026 6:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली : जंतर मंतर पर CJP संसद मार्च, पुलिस लाठीचार्ज से तनाव – छात्र आंदोलन चरम पर

नई दिल्ली, सोमवार 20 जुलाई 2026 को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर भारी तनाव रहा. शिक्षा व्यवस्था में सुधार, NEET व अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों छात्र, युवा और अभिभावक जमा हुए. मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती, बैरिकेडिंग और लाठीचार्ज की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को अशांत कर दिया.

CJP का जंतर मंतर प्रदर्शन पिछले कई हफ्तों से चल रहा था. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर थे. CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में यह आंदोलन परीक्षा अनियमितताओं, छात्र आत्महत्याओं और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग पर केंद्रित रहा. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन “चलो संसद” मार्च का आह्वान किया गया था, जिसमें पूरे देश से लोग शामिल होने वाले थे.

सुबह से दोपहर तक : भारी बारिश के बावजूद जंतर मंतर पर हजारों की भीड़ जुट गई. प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण मार्च की तैयारी की. पुलिस कार्रवाई : दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी. संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और टॉल्स्टॉय मार्ग पर तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई. BNSS की धारा 163 लागू कर भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई. कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए.

टकराव और लाठीचार्ज: प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने पर पत्थरबाजी और लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं. शाम-रात: क्षेत्र में तनाव बरकरार रहा कुछ प्रदर्शनकारी फिर जुटे. संसद भवन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा.

परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई.

भविष्य की परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना,सहित अन्य

यह घटना देश सहित अन्य देशों में भी फैल चुकी है,वही संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही,छात्रों की जायज मांगों और उनपर किए जा रहे अत्याचार की गूंज संसद में होने के बाद स्थगित किया गया. अब देखने वाली बात होगी कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई होती है या यह आंदोलन और विशाल रूप लेगी यह आने वाले समय में साफ दिखाई देगी.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर