Explore

Search

July 11, 2026 2:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने अंबिकापुर में फूंके PM-CM के पुतले

अंबिकापुर. कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने के बाद केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस के नेताओं के विरुद्ध झूठे मामलों को हवा ।दे रही है और इसकी आड़ में जांच एजेंसियों के माध्यम से उनके विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। जांच एजेंसियों के माध्यम से लगातार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार के सदस्यों, पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पुतला दहन का निर्णय लिया जिसके पालन में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने घड़ी चौक पर पुतला दहन किया। भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तेज बारिश में यह पुतला दहन किया गया। बारिश से पुतला दहन प्रभावित न हो इसलिए विशेष फोम और थिनर का उपयोग कर पुतला बनाया गया था, जो बारिश के बावजूद पूर्णतः जल गया। पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने का भी प्रयास किया किन्तु कार्यकर्ताओं के उत्साह ने उनके प्रयास को विफल किया। इस। दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश मे विपक्ष को। समाप्त कर तानाशाही स्थापित करना चाहती है। इसी उद्देश्य से वो पहले विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाती है, फिर उनके पीछे जांच एजेंसियों को छोडती है। लेकिन भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के मोबाईल ऑडियो वायरल हो जाने के बावजूद उनके खिलाफ अपराध तक दर्ज नहीं करती। भाजपा के इस दोहरे चरित्र को जनता देख रही है और उसे उसके इस करनी की सजा भी वही देगी। आज के पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जे पी श्रीवास्तव, शफ़ी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, रामविनय सिंह साथ ही प्रशांत सिंह चीकू, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, संजय सिंह, अशफाक अली, मो हसन, कलीम खान, मो बाबर, , जमील खान, विकल झा, जीवन यादव, गुरूप्रीत सिद्धु, सोहन जायसवाल, निकी खान, सतीश बारी, अमित सिन्हा, प्रितपाल सिंह लकी, मोंटी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, गीता रजक, मो इमरान, विकास शर्मा, रोशन कन्नौजिया, तीरथ चौधरी, केदार यादव, उर्मिला विश्वास, अनुराधा सिंह, अंकित जायसवाल, मो अख्तर, शिफ़्तीन रजा, शरीक अली, राहुल सोनी, सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर