Explore

Search

July 11, 2026 12:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

नेशनल हाईवे से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेल में जा पहुंची

लखनपुर. अंबिकापुर – बिलासपुर मुख्यमार्ग पर जजगा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर कार पलटी, बाल बाल बचे कार सवार.

दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग पर आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा घुसी. आपको बता दें कि अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग पर जजगा मंदिर के समीप टाटा नेक्सोन कार सीजी 07 सिटी 0248 ट्रक के साइड लेने के दौरान शुक्रवार को दोपहर 02 बजे करीब खेत में जा घुसी. बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे जो रायपुर से अंबिकापुर आ रहे थे हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं वाहन चालक और उनके साथियों को कार को निकालने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद कार को निकाला जा सका. इस पूरे घटना में बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित हैं.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर