Explore

Search

July 11, 2026 12:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

बार – बार बिजली गुल से परेशान ग्रामीण,कार्यालय पहुंच किया प्रदर्शन

सरगुजा. उदयपुर के अदानी प्रभावित ग्राम पंचायत साल्ही, परसा, घाटबर्रा, फतेहपुर, पेडरीखी, चकेरी, खुझी, बकोई, बासेन, पुटा, रामनगर एवं लक्ष्मणगढ़ के ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती, खराब डिजिटल मीटर तथा सहित अवैध वसूली के विरोध में आज शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वही ग्रामीण क्षेत्र होने तथा लगातार बारिश के कारण बार-बार बिजली बाधित होने से नाराज ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि दोपहर लगभग 2:50 बजे कबीर चौक, उदयपुर में एकत्र हुए. यहां से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई, जो बिजली कार्यालय उदयपुर पहुंची. प्रदर्शन को देखते हुए बिजली कार्यालय में पुलिस बल तैनात रहा तथा कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया. इस दौरान एसडीएम उदयपुर रामराज सिंह एवं बिजली विभाग के स्टेशन प्रभारी राजेंद्र राजवाड़े मौके पर उपस्थित रहे. प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा. रैली का नेतृत्व पूर्व सरपंच साल्ही विजय सिंह कोराम, पूर्व जिला अध्यक्ष गोंडवाना नवल सिंह वरकड़े, जनपद सदस्य श्रवण सिंह वरकड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया.

इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य रैमूनिया करियम, सरपंच संघ अध्यक्ष उदयपुर प्रदीप सिंह मरकाम, रामनगर सरपंच प्रदीप सिंह मरकाम, पुटा सरपंच नंदा राम, बासेन सरपंच श्रीपाल सिंह, मोहेलाल सिंह, मनोहर सिंह, महेश सिंह, नागेश्वर यादव, उपसरपंच कृपाशंकर यादव, ग्राम पंचायत परसा के रामजीत आरमोर सहित लगभग 40 से 50 ग्रामीण उपस्थित रहे.

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “बिजली कटौती बंद करो”, “बार-बार बिजली बंद करना बंद करो” जैसे नारे लगाए. ग्रामीणों का आरोप था कि कई स्थानों पर खराब डिजिटल मीटर लगाए गए हैं, जिससे गलत बिजली बिल जारी हो रहे हैं तथा उपभोक्ताओं से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है. इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता के मीटर में खराबी है तो विभाग तत्काल उसकी जांच कर दोषपूर्ण मीटर बदले, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तथा लगातार हो रही बिजली कटौती पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर