Explore

Search

July 4, 2026 1:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

बरसात में 85 गरीबों के घर तोड़े, आश्वासन दिया था फिर भी बुलडोजर! कांग्रेस ने CM का पुतला फूंका

सरगुजा. रायपुर के माना स्थित नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बनाने के नाम पर बरसात में गरीबों के 85 घरों पर भाजपा सरकार की बुलडोजर करवाई के विरोध में आज सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर भरी बरसात में 85 घरों पर बुलडोजर चला दिया। इनमें 32 मकान इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे। इस गांव के ग्रामीणों को स्थानीय भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आश्वासन दिया था कि बरसात में किसी व्यक्ति का घर नहीं तोड़ा जायेगा। इस आश्वासन के बावजूद भी सोमवार को प्रशासन ने गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चला दिया। गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ग्राम नकटी के दौरे पर गये थे और प्रभावित परिवारों से उन्होंने मुलाकात की थी। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के पुतला दहन के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके अनुसरण में आज पूरे प्रदेश के साथ सरगुजा जिले मुख्यालय अम्बिकापुर में घड़ी चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। गुरुवार को नकटी गांव के दौरे के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने सोसल मीडिया पर राज्य सरकार की इस कार्यवाही को अमानवीय और असंवेदनशील करार दिया था। इस घटना को लेकर भाजपा के अंदर भी सरकार और प्रशासन के प्रति असंतोष देखा जा रहा है। इसे ही रेखांकित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा सांसद इस मामले में सरकार से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानसून में लोगों के घरों को उजाड़ना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री को एक अक्षम प्रशासक बतलाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास आमजनता और मीडिया के सवालों का जवाब नहीं है। हर बात पर उनका बस एक ही जवाब है ” मोदी की गारंटी”। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाया कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते प्रदेश और इसकी जनता के लिये उनकी कोई गारंटी है कि नहीं। पुलिस के साथ भारी झूमा-झटकी के दौरान पुतला दहन के इस कार्यक्रम मेंजे पी श्रीवास्तव, हेमंत सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, सत्येंद्र तिवारी, जग्गनाथ कुशवाहा, नुरुल अमीन सिद्दकी, दुर्गेश गुप्ता, प्रशांत सिंह चीकू, सरोज साहू,ए पी शांडिल्य, डॉ लालचंद यादव, अतुल तिवारी, रसीद अहमद, संजय सिंह, शांतनु मुखर्जी, जमील खान, लोकेश कुमार, अमित तिवारी राजा, विकल झा, जीवन यादव, धर्मेंद्र ताम्रकार, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सोहन जायसवाल, अमित सिन्हा, निकी खान, सतीश बारी, शुभम जायसवाल, विनोद एक्का, विक्रम सोनपाकर, सतीश यादव, दिनेश शर्मा, हरपाल भामरा, दिलीप धर, आलोक गुप्ता, अविनाश कुमार, अमित सिंह, हिमांशु जायसवाल, काजू खान, मालती सिंह, रोशन कन्नौजिया, अमित वर्मा, विकास शर्मा, मो इमरान, सुरेंद्र गुप्ता, तरणराज बाबरा, केदार यादव, वीरेंद्र सिन्हा, बनाफर राम, धनमीत छाबड़ा, संजर नवाज, परवेज़ आलम गांधी, शिफ़्तीन रजा, राहुल सोनी, समीर वैश्य, शिवम ठाकुर आदि उपस्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर