Explore

Search

July 4, 2026 12:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

कोटवार संघ ने खोला मोर्चा

सरगुजा. कोटवार संघ ने खोला मोर्चा ,तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर कोटवार मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन।

सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत कोटवार संघ ने आज मोर्चा खोलते हुए तहसील कार्यालय लखनपुर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। लखनपुर तहसील के सामने बैठे कोटवार संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा की महंगाई के इस दौर में न तो हमे राजस्व विभाग के सरकारी कर्मचारियों में गिना जाता है और न ही हमारी वेतन में वृद्धि किया गया है। हमे पूर्व की भूपेश सरकार में वेतन बढ़ाकर 6000 रुपए दिया गया बाद इसके अब तक हमारे वेतन में वृद्धि नहीं की गई। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे कोटवारों ने कहा कि हमे ऐसा कर्मचारी समझा जाता है कि हमसे हमारे अधिकार क्षेत्र के बाहर के कार्य करने पड़ते हैं जिनमे कार्यालय में झाड़ू लगाना,चौकीदारी करना आदि अन्य कार्य शामिल हैं साथ ही हमारे कोटवार साथियों में कई लोगों के पास ख़ुद की भूमि भी नहीं है न कोटवारी भूमि ही हमे प्राप्त हुई है।कोटवार संघ की अन्य मांगों में नियमितीकरण सहित वेतन वृद्धि सहित अन्य कई मांगे शामिल हैं। कोटवार संघ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी लखनपुर तहसीलदार को सौंपा है जहाँ बड़ी संख्या में कोटवार संघ के पदाधिकारी और कोटवार मौजूद रहे। माँग पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई से जिला स्तरीय प्रदर्शन करने की बात भी कोटवार संघ के द्वारा कही गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर