Explore

Search

June 30, 2026 12:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

मृत 45 वर्षीय व्यक्ति की अंतिम संस्कार के समय शरीर में दिखा चोट और मारपीट के निशान,मामला पहुंचा थाना

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिरकेला ठेपापारा से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु होने की बात निकलकर सामने आई है जहाँ अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम किए ही गृह ग्राम लाया गया जहां अंतिम संस्कार के दौरान शरीर में चोट के निशान दिखने और मारपीट की जानकारी होने पर परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। वहीं मामले में पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।इधर मामले में सूचनाकर्ता व्यक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मारपीट की आशंका जताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरा मामला लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिरकेला के ठेपापारा का है जहाँ एक 45 वर्षीय व्यक्ति कामेश्वर मझवार पिता बंधु मझवार की तबियत ज़्यादा खराब होने पर उसे पहले लखनपुर इलाज के लिए लाया गया था जिसके बाद स्थति गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों के द्वारा अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था जहाँ 27 जून को क़रीब 04 बजे व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी कुन्नी चौकी में दर्ज करायी गई,इसके बाद सारा मामला अब लखनपुर पुलिस के हाथों में है तथा लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु के बाद कुछ विश्वसनीय सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले मृतक का शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर अपने ही भाई के साथ विवाद हुआ था जिसमें दोनों के बीच लड़ाई में मृतक को अंदरूनी चोंटे आई थी जिसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए लखनपुर लाया गया था जहाँ डाँक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतक को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफ़र किया था जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। अब मामले में सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर