Explore

Search

June 24, 2026 1:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा सरगुजा ने बलिदान दिवस पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के योगदान का किया स्मरण

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा जिला संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के 12 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के सजग प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम के पूर्व भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर रिंग रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचकर डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों का स्मरण किया। इसके पश्चात जिला संकल्प भवन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, राष्ट्रीय एकता के लिए उनके संघर्ष और त्यागमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था का दृढ़ता से विरोध करते हुए राष्ट्रीय एकात्मता की अलख जगाई। उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी देश को दिशा प्रदान कर रहे हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रचिंतक थे। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को मजबूत आधार प्रदान किया और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका बलिदान देशवासियों को राष्ट्रसेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।

कार्यक्रमों में महापौर मंजूषा भगत, डॉ. अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष , अरुणा सिंह, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, मधु चौदाहा, विकास पांडेय, मनीष सिंह, जन्मेजय मिश्रा, श्वेता गुप्ता, मयंक जायसवाल, विकास वर्मा रिंकू, अनिल जायसवाल, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, अभिषेक सिंह देव, संजीव वर्मा, रविकांत उरांव, सरस्वती यादव, अभय साहू, सत्यम साहू, नलिनी पांडेय, बबली नेताम, भूपेन्द्र सिंह, अभिमन्यु श्रीवास्तव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर