Explore

Search

April 9, 2026 12:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

राशन वितरण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में जड़ा ताला

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा शासकीय उचित मूल्य दुकान में दो माह का राशन वितरण नहीं होने से आक्रोषित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से राशन वितरण कराया जाने की मांग है।ग्रामीणों का आरोप है शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक गणेश स्वयं सहायता समूह के नाम सरपंचपति कुदरत बहाल सिंह के द्वारा कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। विगत 1 वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी किया जा रहा है।कई महीनो से घर-घर जाकर हितग्राहियों से मशीन में फिंगर लगवा कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। विगत दिनों पूर्व राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। जांच के लिए खाद्य निरीक्षक गांव पहुंचे हुए थे 20 फरवरी तक दो माह का राशन ग्रामीणों को राशन वितरण किए जाने का आश्वासन दिया गया था। परंतु दुकान संचालक के द्वारा ग्रामीणों को फिंगर लगवा कर आधा अधूरा राशन का वितरण किया जा रहा था। 21 फरवरी दिन शनिवार को फिंगर लगवाए जाने के बाद राशन वितरण नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से राशन वितरण कराए जाने की मांग की गई। 2 घंटे तक राशन दुकान का ताला लगा विरोध प्रदर्शन करने के बाद दुकान का चाबी राशन दुकान कर्मियों को सौंप दिया गया और दो माह का राशन देने पर ही राशन उठाओ की बात कही गई। सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी जय मंगल राजवाड़े , ब्लॉक अध्यक्ष मोहर लाल सहित कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए खाद्य निरीक्षक से फोन पर चर्चा किया और राशन वितरण किए जाने की बात कही जिस पर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने एक वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही ग्रामीणों को दो माह का राशन दिलाए जाने सोसायटी संचालक को निर्देश दिया गया था जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। इस दौरान ,सुभाष, हुलास, मोहन दास, कलक दास, मनिहारो , फूल सीता, सोनिया, लालो, विलासों, संगीता, प्रतिमा, कलिता, राजकुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े आम आदमी पार्टी के सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जय मंगल रजवाडे ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय उग्र आंदोलन आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की सूक्ष्म जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को तत्काल राशन का वितरण कराया जाए।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर