Explore

Search

March 22, 2026 12:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व डिप्टी सीएम ने,नवनियुक्त पदाधिकारियों नियुक्ति पत्र सौंप दिए संदेश

अंबिकापुर. कांग्रेस के उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्ताव अनुसार मतदान केन्द्रों के सूक्ष्म और विकेन्द्रीकृत प्रबंधन की दृष्टी से सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनिक ब्लॉक स्तर पर 61 मंडल अध्यक्षों की घोषणा दिनांक 11.07.2025 को कर दिया था. गुरुवार 17 जुलाई को अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अम्बिकापुर शहर में नवनियुक्त 6 मंडल अध्यक्षों को उनका नियुक्ति पत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने उन्हें सौंप तत्काल प्रभाव से गहन तैयारियों में जुट जाने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के निष्कर्षो के आधार पर कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत अपने कैडर को मजबूत करने के लिये युवा पीढी को जवाबदेही दे रही है. अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत कुल 111 पोलिंग बूथ आते हैं. पहले इनके संचालन की सीधी जिम्मेदारी सीधे ब्लॉक अध्यक्ष को होती थी. लेकिन अब ब्लॉक अध्यक्ष की सहायता के लिये 6 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ती कर दी गई है. अम्बिकापुर शहर के मंडल क्रमांक 1 में चंद्रप्रकाश सिंह, मंडल क्रमांक 2 में नियाजुद्धीन खान(निक्की), मंडल क्रमांक 3 में रजनीश सिंह, मंडल क्रमांक 4 में शंकर प्रजापति, मंडल क्रमांक 5 में सोहन जायसवाल एवं मंडल क्रमांक 6 में वेदप्रकाश शर्मा मंडल अध्यक्ष के रुप में नियुक्त हुए हैं. मंडल क्रमांक 1, 2 और 5 19-19 पोलिंग बूथ जबकि मंडल क्रमांक 3, 4 और 6 को 18-18 पोलिंग बूथ की जवाबदेही दी गई है। इन सभी मंडल अध्यक्षों को 31 जुलाई तक अपनी कार्यकारणी गठित कर सूचित करना होगा. मंडल अध्यक्षों मों सेक्टर प्रभारी एवं बी0एल0ए0 की नियुक्ती सूचि को अनुशंसित करने का अधिकार दिया गया है. संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर तक सभी नियुक्तियों को 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण करने के लिये युद्धस्तर पर प्रयास जारी है. अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नियुक्तिपत्रा वितरण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, 20 सूत्रिय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, अनिल सिंह, जमील खान, अमित सिंह आदि उपस्थित थे.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर