Explore

Search

October 25, 2026 11:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

सड़क हादसे में एक की मौत,दूसरा गंभीर

अंबिकापुर. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा बेंदो पानी मुख्य मार्ग में शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित खाखा पिता सुखनंदन ग्राम पार्वतीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर निवासी जो अपने साथ ही संजय मिंज पिता बुद्धेश्वर मिंज खांचा कूड़ा थाना लखनपुर निवासी के साथ बाइक में सवार होकर गोलेयां घुटरा से खाचाकूड़ा जा रहे थे इसी दौरान बाइक चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार सड़क पर गिरे जिससे रोहित खाखा के नाक और सर में गंभीर चोटे होने पर रोहित खाखा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं संजय मिंज पिता बुद्धेश्वर मिंज के हाथों पैरों में चोटे आई है। डायल 112 टीम के द्वारा रोहित खाखा के शव और घायल युवक संजय मिंज को लखनपुर अस्पताल लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय मिंज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रोहित खाखा के शव को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है वहीं लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर