Explore

Search

October 26, 2026 1:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत

अंबिकापुर. NH 130 हंसडाड़ में अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित हंसडांड में अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार 8 जुलाई दिन मंगलवार 3 बजे कपिल हरिजन पिता जवाहर हरिजन उम्र 23 वर्ष चैनपुर बड़का पारा निवासी अपनी बाइक में सवार होकर लखनपुर किसी कार्य से आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक हंसडांड के पास पहुंचा के पास पहुंचा विपरीत दिशा अंबिकापुर की ओर से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारको ठोकर मार दी। और घटनास्थल से बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया। युवक के सर में गंभीर चोट के लगने तथा 1 हाथ व 1 पैर टूटने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के संबंध में परिजनों द्वारा लखनपुर थाने में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव वाहन के माध्यम से मृत युवक का शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर