सरगुजा. नेशनल हाईवे सड़क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की गई जान. अंबिकापुर से बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा मोड में गुरुवार की देर रात करीब 3:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, दोनों घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक अजय सिंह पिता बाबूलाल सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम बरग़वा थाना दरिमा निवासी अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर उमेश्वरपुर बारात गए थे. बारात से वापस गृह ग्राम लौटने के दौरान जजगा मोड के पास अज्ञात डीजे साउंड सिस्टम पिकप वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में लिया. बाइक सवार अजय सिंह पिता बाबूलाल का सर दो हिस्से में फटने और पैर टूटने से मौके पर ही मौत हो गई. अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर डायल 112 आरक्षक रामकुमार यादव, चालक राकेश बड़ा, भाजपा नेता व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह , चालक महमूद खान मौके पर पहुंचे, लखनपुर अस्पताल के शव वाहन में मृतक के शव को अस्पताल लाया गया और मर्चुरी में शव रखा गया है. घायल राजू सिंह पिता मंगल साय 35 वर्ष, रविन्द्र सिंह पिता केश्वर प्रसाद 25 वर्ष दोनों घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया है. वही बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास दो साउंड बॉक्स भी पुलिस ने जप्त कर दुर्घटना कारीत अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.
लेटेस्ट न्यूज़





