Explore

Search

October 26, 2026 2:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

नर्सरी में फांसी के फंदे पर झूलती मिला युवक की लाश,अंबिकापुर का रहने वाला है युवक

सरगुजा. लखनपुर थाना क्षेत्र के केवरा नर्सरी में 3 मई दिन शनिवार की दोपहर फांसी के फंदे पर झूलती हुई युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका का जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अमन महिलांग पिता नैंन साय उम्र 20 वर्ष ग्राम बधिया चूआ महामाया पहाड़ अंबिकापुर निवासी गुरुवार को अपने ससुराल अमदला में गुरुवार को आया था. मृतक युवक के पत्नी द्वारा शनिवार को युवक कही चले जाने की सूचना मिली. परिजन भी ग्राम अमदला पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई युवक की खोजबीन के दौरान केवरा नर्सरी के सागौन पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलते हुए युवक का शव देखा और कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल भी मिला है. लखनपुर पुलिस थाने पहुंच शनिवार के दोपहर लगभग 2 बजे घटना के संबंध में सूचना दी गई. लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतार को शव कब्जे में लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखवाया गया है. घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है. परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जातते हुए सूक्ष्म जांच की मांग की जा रही है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर