Explore

Search

March 18, 2026 6:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अंबिकापुर से रायपुर जा रही तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ गड्ढे में जा गिरी,घायलों का इलाज जारी

अंबिकापुर. तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते गड्ढे में गिरी, कार सवार पांच लोग हुए घायल जिला अस्पताल रेफर.

दरअसल सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित अलकापुरी में आज दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार आनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी. कार में सवार पांच लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है. वही बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 NN 2339 में 5 लोग सवार होकर रायपुर जाने निकले थे, तेज रफ्तार कार चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे रेलिंग तोड़ते हुए कार गड्ढे में जा गिरी, घायलों का नाम जेरोम टोप्पो,राहुल टोप्पो,अमन तिर्की,, एलिजाबेथ , एक अन्य महिला घायल हो गई घायल महिला का नाम पता नहीं चल सका. फिलहाल सभी घायल मऊगंज थाना रायपुर निवासी बताए जा रहे हैं.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर