Explore

Search

March 5, 2026 10:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध गमला भट्ठा में तम्बू के अंदर मजदूर दंपति की मिली लाश

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पलगड़ी में अवैध गमला भट्ठे में तिरपाल तंबू के अंदर मजदूर दंपति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद दरिमा और लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर दंपति के शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया कर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलिंदर अगरिया पिता जयपाल अगरिया उम्र 30 वर्ष ग्राम पलगड़ी निवासी अपने पत्नी सुंदरी अगरिया उम्र 25 वर्ष के साथ गांव के ही गमले भट्ठे में विगत दो माह से ईंट बनाने का कार्य करते हैं। 28 दिसंबर दिन शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे मजदूर दंपति अपने दोनों पुत्र हीरालाल 12 वर्ष, मोतीलाल 8 वर्ष को अपने घर में छोड़कर ईंट भट्ठे में सोने गए हुए थे। तिरपाल तंबू के अंदर आग जलाकर सो गए। सुबह जब दोनों पुत्र अपने माता-पिता के पास गमला भट्ठा पहुंचे तो दोनों पुत्र ने अपने माता पिता को उठाया जब उनके माता-पिता नहीं उठे तो उन्होंने तत्काल अपने घर पहुंच अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार वालों के द्वारा ग्राम के सरपंच को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद लखनपुर और दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर दंपति के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। दरिमा पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। किन कारणों से मजदूर दंपति की मौत हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

पलगड़ी अवैध भट्ठे संचालित

ग्राम पलगली में पिछले 2 वर्षों से गांव के ही कल्याण सिंह और सेवक राम के द्वारा अवैध गमला भट्ठा का संचालन किया जा रहा है। इन गमला भट्ठे में अवैध कोयले से ईट जलाया जाता है। और इन ईंटों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटी कमाई की जा रही है।

शासकीय भूमि में अवैध गमला भट्ठे का हो रहा संचालन 

इन दिनों बड़े पैमाने पर क्षेत्र में अवैध गमला भट्ठा संचालित किया जा रहा है। यही नहीं कुछ गमले भट्ठे तो शासकीय जमीन पर भी संचालित हो रहे हैं। इन ईंट भट्ठे में अवैध कोयले बाइकर गैंग द्वारा पहुंचाया जाता है। बरहाल अब क्या प्रशासन में बैठे अधिकारी कार्रवाई करते है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर