Explore

Search

October 26, 2026 3:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत 

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत 

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा के समीप 12 दिसंबर दिन गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना लखनपुर पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस कि टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी भिजवाया गया है। एंबुलेंस के चालक महमूद खान और लाले के द्वारा शव को वाहन से उतारा गया। मृतक युवक की पहचान संतोष मिंज पिता पिलन मिंज उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम अंधला थाना लखनपुर निवासी के रूप में हुई है। वहीं लखनपुर पुलिस घटनाकरित अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। वही बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक संतोष मिंज अपने अन्य बाइक सवार युवकों के साथ ग्राम महेशपुर किसी कार्य से गया हुआ था वापस लौटने के दौरान या घटना घटित हुई है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर