Explore

Search

October 30, 2026 12:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर को बड़ी सौगात : NH-43 मुख्य नगर फोरलेन सड़क का हुआ शिलान्यास,विधायक रामकुमार टोप्पो की मेहनत लाई रंग

अंबिकापुर: सीतापुरवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से जर्जर पड़े नेशनल हाईवे-43 (सोनतराई से सूर तक 3.82 किमी) के फोरलेन निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस सौगात के पीछे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक टोप्पो ने इस मुद्दे को सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि सीतापुर के स्वाभिमान का विषय बनाया। विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री तक उन्होंने लगातार इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। इस सडक को लेकर नगर वासियो ने लम्बे समय से मांग कर रहे थे जो आज रामकुमार टोप्पो की अथक प्रयास से सफल हुआ

सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिलान्यास समारोह में लूंड्रा विधायक प्रमोद मिंज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जिला भाजपा पदाधिकारी ललन प्रताप सिंह जिला जनपद अध्यक्ष, एवं भाजपा भाजपा के संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह कार्यक्रम आयोजित हुआ

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि यह फोरलेन सड़क सीतापुर के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लाइफलाइन साबित होगी। धूल और गड्ढों से परेशान व्यापारियों ने भी विधायक का आभार जताया और कहा कि उनके प्रयासों से अब सीतापुर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि रामकुमार टोप्पो ने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया। जनता में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि उनके विधायक ने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का स्थायी समाधान दिला दिया है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर