Explore

Search

October 27, 2026 3:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

तहसीलदार उमेश्वर बाज के कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उठे सवाल, विभाग की चुप्पी चर्चा में

सरगुजा. छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के करीब डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद सरगुजा के तहसीलदार उमेश्वर बाज ने कोरबा जिले में अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण नहीं किया है.

विभाग के अवर सचिव धनंजय नेताम ने 9 सितंबर 2026 को कुल 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए थे. इनमें उमेश्वर बाज का सरगुजा से कोरबा तथा कोरबा के भूषण सिंह मंडावी का सरगुजा स्थानांतरण शामिल था.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश्वर बाज मैनपाट क्षेत्र के सीएमडीसी से जुड़े कथित गोरखधंधे में सक्रिय बताए जा रहे हैं. इसी कारण वे नए पद पर जाने से बच रहे हैं. वहीं भूषण सिंह मंडावी का सरगुजा आगमन तय था, लेकिन उमेश्वर बाज के न पहुंचने से पूरी तबादला प्रक्रिया प्रभावित हुई है.

27 अक्टूबर 2026 तक उमेश्वर बाज न तो कोरबा में कार्यभार संभाल पाए हैं और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है. प्रशासनिक हलकों में इस देरी को लेकर चर्चा हो रही है.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर