सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र से विशेष संरक्षित पंडो जनजाति समुदाय की दो नाबालिग छात्राओं के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं सरकारी स्कूल में कक्षा छठवीं और आठवीं में अध्ययनरत हैं।
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 6 बजे दोनों छात्राएं बिना किसी को बताए घर से निकल गईं, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मामले की सूचना लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों नाबालिग छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया हो सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल दोनों छात्राओं का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और तलाश की कार्रवाई जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर बाँधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
October 17, 2026
7:40 pm
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am
बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
October 8, 2026
8:44 pm
बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत
October 7, 2026
8:57 pm



