अंबिकापुर। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और सप्ताह में दो दिन अवकाश देने की मांग को लेकर बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। अंबिकापुर में विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी कलेक्ट्रेट स्थित स्टेट बैंक शाखा के सामने एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां नजर आईं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में छह दिन कार्य कराया जा रहा है, जबकि देश के कई सरकारी विभागों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। उनका कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों को भी सप्ताह में दो दिन अवकाश की सुविधा मिलनी चाहिए।
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि विदेशों में भी कई स्थानों पर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था है, लेकिन भारत में बैंक कर्मचारियों से छह दिन काम लिया जा रहा है। लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का कदम उठा सकते हैं।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनका आंदोलन केवल अवकाश की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच बेहतर संतुलन तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़ा मुद्दा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की।
लेटेस्ट न्यूज़
8 मवेशियों को ले जाने की कोशिश नाकाम, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
September 6, 2026
2:06 pm
हाथी के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, खाट के सहारे जंगल से निकाला गया
September 2, 2026
8:40 pm
दर्रीपारा मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
August 30, 2026
9:01 pm
NH-130 के किनारे नाली में मिला 4.76 किलो गांजा पुलिस जप्त कर कारवाई में जुटी
August 28, 2026
9:22 pm



