Explore

Search

September 12, 2026 9:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

पक्के घर की चाबी मिलते ही खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे

अंबिकापुर. लखनपुर आकांक्षी विकासखंड के ग्राम पंचायत गोरता में 11 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवनिर्मित आवासों का भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्मित पक्के मकानों में हितग्राहियों का विधिवत गृह प्रवेश कराया और आवास की चाबी’ सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में किया गया।
वर्ष 2025-26 में स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवासों में गृह प्रवेश के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर हितग्राहियों को उनके नए घर में प्रवेश कराया। और हितग्राही जोगेंद्र राजवाड़े, छीहारो और संतोष सहित अन्य आवास हितग्राहियों को मंत्री द्वारा ‘खुशियों की चाबी’ भेंट कर गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं। पक्का मकान मिलने पर किस ग्रहों ने शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

आकांक्षी विकासखंड में 978 हितग्राहियों को सोपा गया आवास का चाबी

वर्ष 25 26 में ग्राम गौरता में 126 हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास हेतु राशि स्वीकृति किया गया था। इससे पूर्व उक्त गांव में 335 आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल चुका है । इसके अलावा आवास हेतु 435 हितग्राहियों का सर्वे किया गया है लखनपुर विकासखंड में कुल 978 आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास का चाबी सोपा गया है।

अधूरे आवास जल्द पूरा करने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एवं शेष आवासों की प्रगति की जानकारी ली। हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें आवास निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत लखनपुर की अध्यक्ष शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महामंत्री विक्रम सिंह पंच-सरपंच, सचिव, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक, एबीपी फेलो, मनरेगा पीओ, एसडीओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर