Explore

Search

October 25, 2026 11:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

21 वर्षीय बसंती पहाड़ी कोरवा ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुम्हरी निवासी बसंती पहाड़ी कोरवा पति शनिचरा कोरवा, उम्र 21 वर्ष, ने अपने दूसरे प्रसव में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों नवजातों के जन्म के बाद मां और बच्चों की स्थिति फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंती पहाड़ी कोरवा को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ) विभाग में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजनों में खुशी का माहौल है।

बताया गया कि यह बसंती का दूसरा प्रसव है। गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक देखभाल और निगरानी की गई। प्रसव के समय भी स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिसके चलते मां और तीनों बच्चों का सुरक्षित प्रसव हो सका।

मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विभाग में प्रसव के बाद चिकित्सकीय टीम ने मां और नवजातों की स्वास्थ्य जांच की। मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में रखे गए हैं।

एक साथ तीन बच्चों के जन्म की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच भी यह चर्चा का विषय रहा। स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के चलते यह प्रसव सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर