Explore

Search

September 7, 2026 5:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

8 मवेशियों को ले जाने की कोशिश नाकाम, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित काजू बाड़ी के पास पुलिस ने मवेशियों को संदिग्ध रूप से ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से कुल आठ मवेशियों को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि छह मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, चैनपुर काजू बाड़ी क्षेत्र में मवेशियों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में छह लोगों के इस मामले में शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें एक नाबालिग भी है।
पकड़े गए आरोपियों में यूपी के लोग भी शामिल
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में मो. अयूब पिता इदरीश, निवासी खैरी बिल्सी, बदायूं (उत्तर प्रदेश), मो. जुनैद पिता मो. अयूब, निवासी खैरी बिल्सी, बदायूं (उत्तर प्रदेश), जामिर अंसारी पिता फकरुद्दीन, राजधानी पेट्रोल पंप, अंबिकापुर, रितिक राणा पिता रामकिशोर, निवासी सिक्लापुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) तथा सूरज सारथी पिता रमेश्वर सारथी, निवासी चैनपुर, लखनपुर शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है।
दो मवेशियों की मौत, परिस्थितियों की जांच
पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद आठ मवेशियों में से दो की मौत हो गई। मवेशियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। वहीं, बरामद मवेशियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर