Explore

Search

September 7, 2026 5:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह! NH-130 पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत

सरगुजा/ राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर नवीन कॉलेज कुंवरपुर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां डाक पार्सल पिकअप वाहन और स्वीफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल-112 को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के चलते NH-130 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर